प्रशासन की लापरवाही कर न दे बड़ा हादसा?
- महसगाव घोटी मार्ग के पांगोली नदी के जर्जर पुल से जानलेवा सफर
सारस न्यूज एक्सप्रेस गोंदिया
गोरेगांव तहसील के घोटी-म्हसगांव मार्ग पर पांगोली नदी पर बने जर्जर पुल से जानलेवा सफर किया जा रहा है। यह पुल काफी पुराना हो चुका है। लेकिन प्रशासन इस पुल की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
बता दें कि गोरेगांव-घोटी-म्हसगांव मार्ग से पांगोली नदी प्रवाहित है। इस पांगोली नदी पर लगभग 80 वर्ष पूर्व से पुल का निर्माण किया गया है, जो पुरी तरह से जीर्ण हो चुका है। पुल के दोनों बाजू में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। पुल मार्ग इतना सकरा है कि इस पुल से कोई भी एक दिशा से एक ही वाहन दुसरी दिशा की ओर जा सकता है। इस जर्जर पुल से बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। जान को जोखीम में डालकर इस पुलिया से आगे का सफर करना पड़ रहा है। कई बार इस पुलिया को गिराकर नए पुल का निर्माण करने की मांग की गई, किंतु इस ओर प्रशासन द्वारा गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बड़ी दुर्घटना न हो जाए इसका डर हमेशा बना रहता है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना की राह तो नहीं देख रहा है।
Social Plugin