न्यायालय परिसर के विद्युत पोलों पर होर्डिंग्स

न्यायालय परिसर के विद्युत पोलों पर होर्डिंग्स
 
        सारस एक्सप्रेस। गोंदिया 
विद्युत पोलों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स न लगाने के सक्त निर्देश है, बावजूद महावितरण की अनदेखी के चलते गोंदिया जिला सत्र न्यायालय की सुरक्षा दिवारों से सटे विद्युत पोलों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई है। आंधी, तुफान से कई यह होर्डिंग्स दुर्घटना का कारण न बन जाए। क्योकि इसके पूर्व होर्डिंग्स टुटकर आवागमन करने वालों को घायल कर गई। 
बता दें कि एक ओर महावितरण विभाग द्वारा विद्युत पोलों पर होर्डिंग्स नहीं लगाने के लिए पत्र के माध्यम से सूचना दे रही है। तो वहीं दुसरी ओर होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई नहीं होने के कारण होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, लगाने वाले के हौसले बुलंद होकर विद्युत पोलों पर विज्ञापन के बैनर लगा रहे है। गोंदिया जिला सत्र न्यायालय परिसर तथा सुरक्षा दीवार से सटकर महावितरण के विद्युत पोल है। जहां पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स, बैनर लटकाए गए है। जिससे आंधी-तुफान के दौरान इस मार्ग से आवागमन करने वालों को डर बना रहता है। 
 ि