गोरेगांव तहसील के दो कृषि केंद्रों के लाईसेंस निलंबित - कृषि विभाग का जांच अभियान शुरू

गोरेगांव तहसील के दो कृषि केंद्रों के लाईसेंस निलंबित 
- कृषि विभाग का जांच अभियान शुरू 
      सारस एक्सप्रेस गोंदिया 
जिले में खरीप बुआई का मौसम चल रहा है। इस दौरान बोगस धान की बिजाई तथा किटकनाशक दवाईयों के बिकने की प्रबल संभावना बनी रहती है। जिस पर नियंत्रण पाने के लिए गोंदिया जिला कृषि विभाग ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। गोरेगांव तहसील के दो कृषि केंद्रों में अनियमितता पाई जाने पर कृषि विभाग ने लाईसेंस निलंबित कर दिया है। जिसमें तहसील के हिरापुर व कालीमाटी में स्थित कृषि केंद्रों का समावेश है। 
इस संदर्भ में जिला कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में खरीप बुआई का मौसम शुरू हो चुका है। किसानों द्वारा धान की बिजाई के साथ किटकनाशक दवा व रासायनिक खाद बड़े पैमाने पर कृषि केंद्रों से खरीदा जा रहा है। लेकिन इस दौरान कुछ कंपनियां बोगस बिजाई तथा किटकनाशक दवाईयां चुपके से बिक्री करने के लिए सक्रीय हो जाते है। जिस पर नियंत्रण पाने के लिए जिला कृषि विभाग की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषि केंद्रों पर जाकर जांच अभियान शुरू कर दिया है। गोरेगांव तहसील के हिरापुर में संचालित संजीवनी कृषि केंद्र व कालीमाटी में संचालित अनुराग कृषि केंद्र में जांच की गई तो जांच के दौरान लाईसेंस नूतनीकरण, बिजाई संग्रहण, दर पत्रक, बिक्री रजिस्टर आदि में खामिया पाई गई है। अनियमितता पाए जाने पर इन दोनांे कृषि केंद्रों के लाईसेंस निलंबित किए जाने की जानकारी जिला कृषि अधिक्षक कार्यालय गोंदिया की ओर से दी गई है।