सारस न्यूज़ एक्सप्रेस गोंदिया
गोरेगांव तहसील के पाथरी मार्ग पर दुपहिया चालक व जिप स्कूल की छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसी दौरान इसी मार्ग से जिप सदस्य शैलेष नंदेश्वर अपने चौपहिया वाहन से जा रहे थे कि उपरोक्त दुर्घटना उनके ध्यान मंे आते ही बिना समय गवा बैठे अपने वाहन में दुर्घटना में घायल दुपहिया वाहन चालक व चालक की पत्नी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया। घटना 26 जुलाई को पाथरी में घटित हुई। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि दुपहिया वाहन चालक अपनी पत्नी व मां को वाहन पर बिठाकर गोरेगांव की ओर जा रहा था। इसी बीच पाथरी जिला परिषद स्कूल की छात्रा गुजर रही थी की दुपहिया वाहन चालक का संतुलन खो गया और 50 फुट से अधिक दूर तक वाहन पर बैठे तीनो दुपहिया वाहन सहित घसीटते हुए गए। इस घटना मंे छात्रा भी घायल हो गई। घटना ध्यान में आते ही जिप सदस्य शैलेष नंदेश्वर व पुर्व विधायक दिलीप बंसोड़ घटना स्थल पर पहुंचकर घायलो की मदद की और जिप सदस्य नंदेश्वर ने अपने वाहन पर बिठाकर अस्पताल में तीनों घायलो को भर्ती कराया। समय पर उपचार व मदद मिलने से पीड़ितो ने जिप सदस्य नंदेश्वर का आभार माना।
Social Plugin