रेल सुरक्षा बल की कार्यवाही, मोबाईल चुराने वाला शातिर पकड़ाया

ट्रेन से यात्रियों का मोबाईल चुराने वाला शातिर पकड़ाया 
   सारस न्यूज एक्सप्रेस। गोंदिया 
रेलवे सुरक्षा बल दपुमरे नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान के तहत नागपुर मंडल टास्क टीम के द्वारा 25 जुलाई को यात्री सामानों की सुरक्षा एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 18110 के आगमन पर एक लड़का संदिग्ध परिस्थितीयों में नजर आने पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखे जाने पर पाया गया कि वह लगातार एक से दुसरे बोगी में जाकर यात्रियों के सामानों को गौर से देख रहा था। संदेह होने पर उसे रोककर पुछताछ की गई तो वह घबरा गया। उसकी तलाशी लिए जाने पर चोर पॉकेट में एक रियल-मी कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाईल फोन बिना सीम का बरामद हुअा। कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने कबूल किया कि वह मोबाईल उसने दो दिन पहले टाटानगर एक्सप्रेस से एक यात्री से चुराया है। इस चोरी के संबंध में जीआरपी गोंदिया में क्र. 00/118/2023 भादंवि धारा 379 के तहत दर्ज कर क्षेत्राधिकार के आधार पर जीआरपी डोंगरगढ़ को अग्रीम कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। आरोपी का नाम पेंट्री राजनांदगांव निवासी पंकज गणेश खरे (20) बताया गया है। यह कार्रवाई मंडल टास्क टीम के उपनिरीक्षक रूपेश अरूण बंसोड़, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार, पी.दलाई, आरक्षक विकास पटले एवं अकबर खान ने की है।