फांसी पर लटका मिला युवक

फांसी पर लटका मिला युवक
सारस न्यूज़ एक्सप्रेस गोंदिया 
शहर पुलिस थानांतर्गत श्रीनगर चंद्रशेखर वार्ड निवासी निरज अशोक कुमार मानकानी (25) यह युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। घटना 28 जुलाई को दोपहर के दौरान सामने आई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ मंे जानकारी दी गई कि मृतक निरज मानकानी यह अपनी मां के साथ रहता था। 28 जुलाई को नागपुर के एक रिश्तेदार की मृत्यु होने पर निरज ने अपनी मां को नागपुर छोड़ने के लिए  गोंदिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचाकर अपने घर लौट गया लेकिन वह फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी शहर पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहंुचकर पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए गोंदिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। शहर में इस मामले को लेकर यह भी चर्चा चल रही है कि मृतक क्रिकेट सट्टे का शौकीन था एवं उस पर लाखों रूपए का कर्ज था। लेकिन मृतक ने आत्महत्या किस कारण से की इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच प्रक्रिया शुरू थी।