गर्भवती महिला की पिटाई, प्रसूती के दौरान नवजात की मौत गर्भवती महिला की पिटाई, प्रसूती के दौरान नवजात की मौत

गर्भवती महिला की पिटाई, प्रसूती के दौरान नवजात की मौतगर्भवती महिला की पिटाई, प्रसूती के दौरान नवजात की मौत

     सारस न्यूज एक्सप्रेस 
तिरोड़ा पुलिस थानांतर्गत ग्राम येडमाकोट में एक ऐसा मामला सामने आया कि गर्भवती महिला की पति व सांस ने पिटाई कर दी जिस कारण पेट में पल रहे नवजात की प्रसूती के दौरान मृत्यु हो गई। घटना 24 अगस्त को सामने आई लेकिन िशकायत के बाद 26 अगस्त को पति व सांस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत तिरोडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला का नाम येडमाकोट निवासी सावन सुनिल मुटकुरे 
(28) होकर आरोपी पति का नाम सुनिल कन्हैयालाल मुटकुरे (26) व सांस हीरामोती कन्हैयालाल मुटकुरे (65) बताया गया है। 
तिरोडा पुलिस ने इस संदर्भ मंे जानकारी देते हुए बताया कि सावन सुनिल मुरकुटे यह महिला गर्भवती होने के बाद भी आरोपी पति सुनिल व सांस हीरामोती मुटकुरे द्वारा पारिवारिक विवादो को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित कर रहे थे। 23 अगस्त को गर्भवती महिला सावन मुटकुरे के पति व सांस ने उसकी पिटाई कर दी। जिस कारण उसे गर्भाशय में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद आरोपी पति ने ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडीकोटा में भर्ती किया उसके बाद तुमसर के अस्पताल मंे आगे के उपचार के लिए भर्ती किया गया। लेकिन डाक्टरो ने कहा कि प्रसूती जल्द हो सकती है। इसलिए बी.जी.डब्ल्यु.अस्पताल गांेदिया में भर्ती किया जाए। 24 अगस्त को जब भर्ती किया गया तो प्रसूती के दौरान नवजात की मृत्यु हो गई। शिकायत व पीडित महिला के बयान के तहत तिरोड़ा पुलिस थाने में पति व सांस के खिलाफ धारा 316, 324, 323, 498 (अ) 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक जोगदड द्वारा शुरू कर दी गई है।