गोंदिया नप का सुभाष गार्डन बना कचरे का मैदान

गोंदिया नप का सुभाष गार्डन बना कचरे का मैदान
       सारस न्यूज एक्सप्रेस 
गोंदिया नगर परिषद द्वारा संचालित सुभाषचंद्र बोस गार्डन की दुर्दशा इतनी खराब हो चुकी है कि इस उद्यान मे सैर सपाटा करने वालो को वििभन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां बैठने तथा सैर करने की जगह है वहां पर इतना कचरा है कि ना तो सैर सपाटा किया जा सकता है और ना ही बैंचो पर बैठा जा सकता है। कुल मिलाकर यह उद्यान कचरे का मैदान बन चुका है। जबकि साफ सफाई पर लाखो रुपए खर्च किए जा रहे है। 
गोंदिया नगर परिषद द्वारा शहर में 4 उद्यानों का निर्माण किया गया है। जिसमें सुभाषचंद्र बोस, महाराणा प्रताप गार्डन, सिविल लाइन बोडी परिसर उद्यान व अटल उद्यान का समावेश है। जिनमें से प्रमुख गार्डन के रूप में सुभाषचंद्र बोस उद्यान को देखा जाता है। यह उद्यान लगभग 5 एकड़ क्षेत्र मंे फैला हुआ है। प्रति दिन सुबह एवं शाम को सैकड़ांे की संख्या मे शहरवासी सैर सपाटा करने यहां पर पहुंचते है। नप की ओर से उद्यान में आने वाले सैलानियांे के लिए बैठने की व्यवस्था, बच्चांे के लिए खेलकुद की सामग्री व सैर सपाटा करने के लिए मैदान उपलब्ध किया गया है लेकिन गार्डन की हालत इतनी उप हो गई है कि यहां पर आने वाले सैलानियों को विभिन्न परेशानियो का सामना करना पड़ता है। जहां पर बैठने के लिए बेंच है वहां पर कचरा उगा हुआ है। बच्चांे के खेलकूद सामग्री कचरे से ढक चुकी है। बेंच कचरो की झाडि़यों में ढक चुके है। जबकि गार्डन की साफ सफाई के लिए मजदुराे की नियुक्ति की गई है। जिन पर लाखो रूपए खर्च किया जा रहा है। इसके बावजुद भी उद्यान कचरे के मैदान में तब्दील हो गया है। 

      ।          सीसीटीवी कैमरे बंद
उद्यान मे आने वाले सभी सैलानियांे पर पैनी नजर रखने के लिए तथा सुरक्षा बरकरार रखने के लिए नप की ओर से उद्यान मे प्रमुख स्थानांे पर सीसीटीवी  कैमरे लगाए गए है। लेेकिन पिछले एक वर्ष से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए है। जिससे गार्डन की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। 
            नगर परिषदे ही जिम्मेदार
 शहर का एक मात्र सुभाष चंद्र बोस गार्डन यह गोंदिया की शान है यहा पर प्रतिदिन शेकडो की संख्या मे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ती सैर सपाटा करणे पहुचते है ,ताकी उन्हें शुद्ध हवा मिल सके वही यहा पर आने वाले हर व्यक्ती की सुरक्षा बनी रहे इस उद्देश्य को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इतना ही नहीं तो खेलने और बैठने की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन नगर परिषद की लापरवाही से यहां पर इतना कचरा हो गया है कि अब यह गार्डन असुरक्षित लगने लगा है। सीसीटीवी कैमरे बंद है लेकिन इस और भी नप प्रशासन की ओर से अनदेखी की जा रही है। इसके लिए गोंदिया नगर परिषद ही सुभाष गार्डन की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है

        समीर आरेकर 
युवा समाज सेवक गोंदिया