*:साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश,* *PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं*
चंद्रयान-3 ने अपने तय समय 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंडिंग की। लैंडिंग होते ही वैज्ञानिकों ने जश्न मनाया। -
चंद्रयान-3 ने अपने तय समय 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंडिंग की। लैंडिंग होते ही वैज्ञानिकों ने जश्न मनाया।
23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
चंद्रयान-3 ने मंगलवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।
ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है।
चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं
चंद्रयान-3 लैंडिंग लाइव देखने के लिए गोरेगांव निवासी इंजीनियर आशीष बारेवार इन्होंने शहरवासियों के लिए अपने गृह निवास पर बड़ा डिजिटल पर्दा लगाकर लाइव देखने की व्यवस्था की थी जिसे देखने के लिए शहरवासी एकत्रित हुए जैसे ही चंद्रयान ने चांद पर लैंडिंग की तो शहर वासी खुशी से झूम उठे
Social Plugin