सारस न्यूज़ एक्सप्रेस
गोंदिया शहर में आज 28 सितंबर गुरूवार को धार्मिक सौहार्द दिखाई देगा। अनंत चतुर्दशी पर सार्वजनिक गणेश उत्सव विसर्जन होगा वहीं इसी दिन मुस्लिम बंधुओं का भी ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शहर के विभिन्न मार्गो से जुलुस निकलेगा। इस दौरान गुरूवार को शहर में धार्मिक माहौल का दृश्य नागरिको को देखने मिलेगा। इसके लिए जिला यातायात पुलिस विभाग द्वारा गणपति विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी के जुलुस का समय तय किया है और नागरिको से अपील की गई है कि वे यातायात पुलिस को सहयोग कर उत्सव शांतिपूर्वक मनाए।
बता दें कि 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर जिले में गणपति विसर्जन का आयोजन किया गया है। वहीं इसी दिन मुस्लिम बंधुआंे द्वारा भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके चलते अमन व भाईचारे काे देखते हुए जिला यातायात पुलिस ने गणेश विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी का जुलुस का समय व मार्ग तय कर दिया है ताकि इस दौरान धार्मिक माहौल अच्छा बना रहे और नागरिकों को किसी भी प्रकार की ट्रॉफिक की समस्या का सामना न करना पड़े।
इन मार्गो से इस समय निकलेगा जुलुस
ट्रॉफिक पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मुस्लिम बंधुआंे द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से जुलुस निकाला जाएगा। जिसमे जुलुस की शुरूआत ईदगाह मैदान से होगी जो पाल चौक, रामनगर गार्डन, बाजार चौक, अंडरग्राउंड, चांदनी चौक, यादव चौक, दुर्गा चौक, गौसिया मस्जिद, गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा, जयस्तंभ चौक, मनोहर चौक, मक्का मस्जिद रोड, गोविंदपुर मार्ग, मामा चौक, नुरी चौक, काका चौक, सिविल लाईन गार्डन नेहरू चौक होते हुए खोजा मस्जिद व सुभाष गार्डन परिसर में जुलुस का समापन होगा।
गणपति विसर्जन का मार्ग व समय
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि अनंत चतुर्दशी पर शहर तथा जिले में गणेश विसर्जन का आयोजन किया गया है। शहर के सार्वजनिक गणेश विसर्जन के लिए ट्राफिक पुलिस द्वारा समय और मार्ग तय किया गया है। जिसमे बताया गया है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक गणेश विसर्जन किया जाएगा। जिसमें गणेश विसर्जन करने का मार्ग श्रीनगर से आने वालांे के लिए बाजपेयी चौक, शंकर चौक, चांदनी चौक, शारदा वाचनालय, गांधी प्रतिमा, जयस्तंभ चौक, आंबेंडकर चौक, उडान पुल होते हुए बालाघाट मार्ग से कोरणी घाट का समावेश है। इसी प्रकार रामनगर से आने वालो के लिए यादव चौक, भवानी, चौक, चांदनी चौक, गांधी चौक, जयस्तंभ चौक, उडान पुल व श्री टॉकीज मार्ग से आने वालो के लिए गोविंदपुर, राजाभोज चौक, रिंग रोड, बालाघाट टी पाईंट होते हुए कोरणी घाट की ओर जाएगे।
यातायात सुरक्षित रखने के लिए सहयोग करें
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी पर शहर में धार्मिक माहौल के साथ रेली व जुलुस निकाला जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के मार्गदर्शन में शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। यातायात विभाग की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए 2 अधिकारी, 50 पुलिस कर्मचारी व 3 पेट्रोलिंग वाहनो को तैनात किया गया है। इसी प्रकार गणेश विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी के जुलुस का समय व मार्ग भी निर्धारित किया गया है। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित रूप से बनी रहे इसके लिए संभव हो तो शाम 6 बजे से शहर के उड़ान पुल मार्ग का उपयोग न कर शहर के अन्य सुरक्षित मार्गो का उपयोग करें। इस तरह की अपील यातायात विभाग की ओर से की गई है।
-जयेश भांडारकर,
पुलिस निरीक्षक,
जिला यातायात पुलिस विभाग, गोंदिया
Social Plugin