किसान काँग्रेस,:सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू करे

किसान कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री काे पत्र
           सारस न्यूज एक्सप्रेस 
हल्के धान फसल की कटाई शुरू होकर किसान धान बेचने के लिए तैयार हो चुके है लेकिन शासकीय समर्थन मूल्य धान खरीदी कंेद्र शुरू नहीं होने के कारण जरूरतमंद किसान दलालो को बेच रहे है। दीपावली का पर्व नजदीक आने के बावजुद भी शासन द्वारा धान खरीदी केंद्र शुरू न कराना किसानो के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है। तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू किया जाए इस तरह की मांग का पत्र बुधवार 25 अक्टूबर को जिला किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है।  
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि खरीफ धान की फसल आ चुकी है। 30 प्रतिशत से अधिक हल्के धान की फसल किसानों ने काट दी है। लेकिन शासन द्वारा सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किया है। जिस कारण किसानों को निजी खरीदी केंद्रांे मंे धान बेचना पड़ रहा है। सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने के कारण धान के दलालो द्वारा 1500 से लेकर 1 हजार 800 रूपए तक का भाव देकर हल्के धान की खरीदी की जा रही है जबकि शासन समर्थन मूल्य 2200 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए जाने की बात कही जा रही है। दीपावली का पर्व समीप आने के बावजुद भी सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से किसानांे की दीपावली कहीं अंधेरे में तो नहीं जाएगी इस तरह की आशंका भी जताई जा रही है। तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू किए जाए इस तरह की मांग का पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौपा गया है। इस दौरान जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतेश राणे, उपाध्यक्ष दिलीप टंेभरे, तहसील अध्यक्ष गणेश हुकरे सहित आदि उपस्थित थे।