कविद्वय गोवर्धन बिसेन के काव्य संग्रहों का विमोचन*

                    सारस न्यूज एक्सप्रेस 
 *गोंदिया* भिन्न भाषी साहित्य मंडल, गोंदिया एवं अ. भा. साहित्य परिषद की जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में दि.28 अक्टूबर शनिवार को संत गजानन महाराज देवस्थान, गजानन कालोनी में कविद्वय श्री गोवर्धन बिसेन गोकुल के काव्य संग्रह  मृदगंध एवं श्री चिरंजीव बिसेन के काव्य संग्रह असच काहीतरी का विमोचन (प्रकाशन) अ. भा. साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रसिद्ध पवारी  एवं मराठी भाषी कवि एड. लखन सिंह कटरे के हाथों, पूर्व प्राचार्य एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डा. हरिनारायण चौरसिया की अध्यक्षता व इंजीनियर श्री संजय कटरे के आतिथ्य में किया गया। बड़ी संख्या में साहित्यिक उपस्थित थे। साहित्य मंडल की मासिक कवि गोष्ठी भी हुई जिसमें कवियों ने काव्यपाठ किया। संचालन वरिष्ठ कवि संगीतकार श्री रमेश शर्मा ने व आभार चिरंजीव बिसेन ने माना।
 इस प्रसंग पर अतिथि एड. लखन सिंह कटरे ने कहा कि वर्तमान समय में आपको गली गली में कवि नजर आएंगे लेकिन उनमें से सही अर्थों में कौन कविता लेखन के धर्म और कर्म को निभा रहा है यह जानना बहुत जरूरी है। श्री गोवर्धन बिसेन का उनके संग्रह मृदुगंध में यह प्रयास सार्थक दिखाई देता है। उसी प्रकार श्री चिरंजीव बिसेन की कुछ रचनाओं में दृष्टिगत होता है। डा.  हरिनारायण चौरसिया ने कहा कि कविता में जीवन, जगत और समाज की अनुभूति होती है। संभवतः कविद्वय के काव्यसंग्रहों में इस बात की पूर्णता अवश्य देखने मिलेगी। श्री संजय कटरे एवं रमेश शर्मा ने दोनों कवियों को शुभकामनाएं दी। श्री चिरंजीव बिसेन एवं श्री गोवर्धन बिसेन गोकुल ने अपने अपने काव्य संग्रहों पर अपने मंतव्य रखे। अतिथि स्वागत छगन पंचे छगन, अशोक चन्ने,मनोज बोरकर मुसव्विर, सुरेश बंजारा, सुरेन्द्र जगने व अन्य सदस्यों ने किया। 
    साहित्य मंडल की मासिक कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री प्रकाश मिश्रा ने की। बतौर अतिथि श्री बी.आर. पटले थे। सर्वश्री यादवराव चौधरी, छगन पंचे छगन, सुरेश बंजारा, निखिलेशसिंह यादव, चन्द्रप्रकाश बनकर, मनोज बोरकर मुसव्विर, सुरेन्द्र जगने, चिरंजीव बिसेन सीपी, गोवर्धन बिसेन गोकुल, आदि ने काव्यपाठ किया। वरिष्ठ कवि एवं साहित्य मंडल के संयोजक श्री शशि तिवारी सहित अन्य साहित्य प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित थे।