नुकसान के तत्काल पंचनामे करें : कृषि सभापति कुथे

          सारस न्यूज़ एक्सप्रेस 
28 नवंबर को जिले में बेमौसम बारिश होने से धान फसल के साथ अन्य फसलो को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ो किसानो के हाथ में आई फसल नष्ट हो चुकी है। जिसे देखते हुए तत्काल नुकसान के पंचनामे कर शासन को प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इस तरह के निर्देश जिला परिषद कृषि व पशु संवर्धन सभापति रूपेश कुथे ने दिए है। 
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से जिले के वातावरण में बदलाव देखा जा रहा है। 28 नवंबर को जिले में बेमौसम बारिश होने से धान की कटी हुई फसलो को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां तक कि चना, तुअर तथा मौसमी सब्जियो को भी नुकसान पहुंचा है। पहले ही किसान प्राकृतिक आपदा को लेकर परेशान है और फिर से प्राकृतिक आपदा ने किसानों के हाथ में आई फसलो को नष्ट कर दिया है। जिसे देखते हुए तत्काल नुकसान के पंचनामे कर शासन को प्रस्तुत कर मुआवजा देने की मांग तथा निर्देश जिला प्रशासन को जिला कृषि व पशु संवर्धन सभापति रूपेश कुथे ने दिए है। उन्होंने यह भी बताया है कि वर्तमान में किसानो को 8 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है उसे बढ़ाकर 16 घंटे बिजली की आपूर्ति करने की मांग की है।