सारस न्यूज एक्सप्रेस गोंदिया
शाहिद भोला कांग्रेस भवन में दिनांक 12अप्रैल 2024 को दोपहर 2 बजे गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला पदाधिकारीयोंकी सभा का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष भानूदास माडी इनके अध्यक्षता में तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अमरभाऊ वराडे, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सचिव विनोदकुमार जैन ,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग महासचिव नंदकुमार कुंभार, विदर्भ विभागीय अध्यक्ष एडवोकेट गोविंदराव भेंडारकर ,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग उपाध्यक्ष जसाभाई मोटवानी , महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग उपाध्यक्ष राहुल राऊत ,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रमिलाताई हरड़े ,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग उपाध्यक्ष विमलताई कटरे,गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष जितेंद्रकुमार कटरे,गोंदिया जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वंदनाताई काडे, प्रदेश संघटक भूमेस्वर शेंडे प्रदेश उपाध्यक्ष मलिनिताई खोबरागड़े जिला कांग्रेस महासचिव निकेश मिश्रा इनके प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई ।
सभा को संबोधित करते हुए महात्मा फुले के गांव से आए भानुदास माड़ी ने कहा पिछले दस साल में मोदी सरकार ने सिर्फ देश को लूटने काम किया है।बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसानोको फसल का सहि दाम नही मिल रहा है ।सभी चीजों में महंगाई बड़ी हुई है अगर 2024 में मोदी सरकार आई तो सविधान को बदलनेकी साजिश हो सकती है। ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण को खत्म किया जारहा है। इसलिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉक्टर प्रशांत पाटोडे तथा गढ़चिरौली लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डॉक्टर नामदेवराव किरसान इनके पंजे निशान को मतदान देकर राहुल गांधी को पंतप्रधान बनाएं ऐसा प्रतिपादन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जहीरभाई अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश भगत, चमन बिसेन, विनाताई कटरे , भुवनेश्वरीताई रहंगडाले, स्नेहाताई कोल्हें, वैशालीताई तुरकर,जीवनलाल शरनागत,अजय राहंगडाले,सुशील खरकाते, भुमेश्वर पारधी ,विजय फुंडे, विस्नु नागरीकर,भोराज जैतवार,नामदेव नाईक,राजेंद्र तुरकर ,साहेबलाल बिसेन,छोटेलाल पारधी, अनिल बघेले, चंद्रशेखर येरवतकर, सोमचंद पटले, सुरेंद्र कटरे, आदी उपस्थित थे। सभा संचालन जगदीश चूटे,प्रास्ताविक संभोधन जितेंद्रकुमार कटरे,आभार प्रदर्शन जीवनलाल शरनागत ने किया ।सभा में आमगांव तालुका कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष पद पर भोजराज जैतवार को नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष के हस्ते दिया गया।
Social Plugin