चलती ट्रेन में सिपाही ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़

नागपुर:  लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेन से जाते समय साथी महिला पुलिसकर्मियों से छेड़छाड़ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ  पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने आरोपी दोनो पुलिस कर्मियों निलंबित कर दिया है।

बतादे की  अगर खाकी वर्दी वाले पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक का क्या होगा? ऐसा सवाल खड़ा हो गया है.

शहर पुलिस के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के पुरुष और महिला कर्मचारियों को चुनाव सहायता के लिए पुणे भेजा गया था। ये सभी लोग स्पेशल ट्रेन से पुणे जा रहे थे. दोनों पीड़ित महिला पुलिसकर्मी दोपहर 3.30 बजे मनमाड स्टेशन के पास रेलवे गेट के पास खड़ी थीं. तभी युवराज वहां पहुंच गया और दोनों महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की. इस घटना के बाद एक पीड़ित महिला कर्मचारी अपनी सीट पर चली गई. इसके बाद युवराज भी वहां गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आदित्य ने भी अश्लील इशारे कर गाली-गलौज की। पीड़ित महिला कर्मचारियों ने घटना की क्लिप बनाकर अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर डाॅ. रवींद्र कुमार सिंगल ने तुरंत महिला कर्मचारियों और आरोपी कर्मचारियों को नागपुर बुलाया. पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है