धारदार एवं प्रखर पत्रकारिता के लिए विषयों का गहन अध्ययन आवश्यक :पूर्व विधायक हेमंत पटले ◼️गोरेगांव में मराठी पत्रकार संघ का नवरत्न अवार्ड समारोह

         सारस न्यूज़ एक्सप्रेस 
गोरेगांव: मजबूत पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है लिकिन आज  लोग अन्याय और भ्रष्टाचार की जंजीरों में जकड़ते जा रहे हैं। भारत 21वीं सदी में आर्थिक महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है. लेकिन हकीकत में सरकारी तंत्र विभिन्न कर्म से  कारनो से  मजदूर, किसान, व्यापारी, उद्योगपति संकट में आ रहे हैं।  बेशक, सरकारी तंत्र पर अंकुश लगाने की बड़ी जिम्मेदारी मीडिया पर आ गई है। गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमंत पटले ने जोर देकर कहा कि चनाक्श और धारदार पत्रकारिता के लिए गंभीर विषयों, सरकारी निर्णयों और परिपत्रों का गहन अध्ययन करना आज के पत्रकारों के लिए अनिवार्य है।
गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ शाखा गोरेगांव द्वारा  रविवार 23 जून को गोरेगांव  में आयोजित 'मीडिया नवरत्न पुरस्कार' सम्मान समारोह के दौरान हुए अपने अध्यक्ष के भाषण में बोल रहे थे।  कार्यक्रम का उद्घाटन गोरेगांव पंचायत समिति सभापति इंजी. मनोज बोपचे, दीप प्रज्वलन जिला परिषद सदस्य जीतेन्द्र कटरे ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तहसील अध्यक्ष केवलराम बघेले, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम कटरे, पूर्व जिप सभापति विश्वजीत डोंगरे, पूर्व जिप सदस्य जगदीश येरोला, पूर्व पंचायत समिति उपसभापति सुरेंद्र बिसेन, पंस सदस्य रामेश्वर महारवाडे, पूर्व सरपंच सोमेश्वर रहांगडाले, गोरेगांव तालुका सतर्कता समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ठाकरे, राहुल चंद्रिकापुरे, पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कलाकार जीवनलाल लजे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पटले ने आगे बोलते हुए कहा कि सरकारी तंत्र का यह कर्तव्य है कि सरकारी न्यायालय द्वारा लोगों को जो योजनाएं प्रदान की जाती हैं, उन्हें सख्ती से लागू किया जाए. और 
 जनता जनार्दन का काम तेजी से बिना भ्रष्टाचार के साथ किया जाए। कार्यक्रम के उद्घाटक सभापति मनोज बोपचे, प्रमुख अतथि  जिप सदस्य  जितेंद्र कटरे, पूर्व जिप सदस्य जगदीश येरोला, जीवन लंजे ने आज की पत्रकारिता और पत्रकार क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति कीस तरह से स्पष्ट होने चाहिए  इन विषयो पर  मार्गदर्शन किया। 
गोरेगांव मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भरत घासले इन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावना को रखते हुए  पत्रकारिता व कार्यक्रम की रूपरेखा रखी । इस अवसर पर सत्र 2024-25 के लिए मीडिया नवरत्न पुरस्कार वितरित किया गया। जिसमें गोरेगांव के उद्योगपति  लक्ष्मीकांत बारेवार को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई, जबकि गोरेगांव पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल अशोक रूपचंद येडे को लोक सेवक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं दिनेश कुमार रामदास अंबादे को साहित्य रत्न, डॉ. रुस्तम प्रेमलाल येडे को स्वास्थ्य सेवा रत्न, वरिष्ठ पत्रकार संतोष राजाराम नागनाथे को पत्रकार रत्न, सुरेश नत्थूलाल रहांगडाले को समाज रत्न, पकंज रामलाल पटले को कृषि रत्न, जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक विद्यालय जानाटोला (घोटी) को शिक्षा रत्न पुरस्कार , मलपुरी (हीरापुर) को अपराध मुक्त रत्न ग्राम के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा 
 दीनदयाल पटले इन्हें पर्यावरण मित्र के रूप में स्मृति चिन्ह व गौरवपत्र  देकर सम्मानित किया गया,  राहुल हटवार को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, वर्षा पटले को सर्वश्रेष्ठ महिला सरपंच, नरेंद्र चौरागड़े को सर्वश्रेष्ठ सरपंच के रूप में सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ लोक कलाकार के रूप में जीवन लंजे, सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में संघर्ष चालक मालक संघ और सर्वश्रेष्ठ बचत समूह के रूप में नागजीरा स्वयं सहायता समूह सोदलागोंधी  को स्मृति चिन्ह, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आभार संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र रहागडाले ने माना कार्यक्रम की सफलता के लिए संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद नागानाथे, सचिव दिलीप चव्हाण, संयुक्तसचिव डीलेश्वर पंधराम, सतीश वाघ, रवि पटले, सुरेश गौंधरे, राजेश ठाकरे, लक्की शास्त्री, निहार राठौड़, रोहित बिसेन, दीपक बोपचे आदि ने सहयोग किया.