बच्चो ने बांधा देश के रक्षक, सफाई कर्मियों को सुरक्षा का धागा

         सारस न्यूज़ एक्सप्रेस 
गोंदिया पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग बड्स, गोरेगांव शाखा द्वारा रक्षाबंधन पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चो ने देश के रक्षक व सफाई कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। 
भारत वर्ष में हिंदू संस्कृति के अनुसार रक्षा बंधन पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर देश की सुरक्षा करने वाले सुरक्षा रक्षको को बहनों की ओर से राखिया भेजी जाती है तो, कही बहनाए कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कर्मी व सफाई कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर शुभकामनाएं देती है। इसी तरह का एक कार्यक्रम गोरेगांव मे स्थित डी. बी. एम. शिक्षण संस्था द्वारा संचालित गोंदिया पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग बड्स, गोरेगांव शाखा ने आयोजन कर गोरेगांव पुलिस थाने मे कार्यरत पुलिस निरीक्षक, पुलिस कर्मचारी, गोरेगांव नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को राखी बांधकर उनके साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। इसके अलावा पर्यावरण का संरक्षण करने वाले पेड़ो को भी राखिया बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का अहम कार्य किया।
इस कार्यक्रम में डी. बी. एम. शिक्षण संस्था के अध्यक्ष प्रो. अर्जुन बुद्धे गोंदिया पब्लिक स्कूल के सचिव डॉ. इंदिरा सपाटे तथा उपस्थितो ने मार्गदर्शन किया।
 स्कूल की प्राचार्य सुश्री रिंकू बैरागी, ने कहा की, "हम हर पर्व को समाज कल्याण, स‌द्भावना एवं उच्च विचारों के साथ मना सकते है। हमारे बच्चे कल का भविष्य है। उनकी निंव अच्छे विचारों से मजबूत बन सकती है।
शाखा समन्वयक श्रीमती नजमा पठान और गोरेगांव शाखा के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी सदस्यों ने उत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।
...............................
सारस न्यूज़ एक्सप्रेस 
भरत घासले
9765416303